झांसी रेल मंडल के डिप्टी सीटीआई भूपेंद्र कुमार मीणा बने “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ”

0
33

झांसी। मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत भूपेंद्र कुमार मीणा, उप मुख्य टिकट निरीक्षक (Dy. CTI), झांसी को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं उल्लेखनीय राजस्व अर्जन के लिए मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं ₹2000 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

श्री मीणा ने 01 से 26 मई के मध्य टिकट जांच एवं वाणिज्यिक गतिविधियों के दौरान कुल 1274 मामले बनाकर रेलवे राजस्व में ₹10,25,710 की राशि अर्जित की। यह उपलब्धि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक किसी भी चेकिंग स्टाफ द्वारा अर्जित की गई सर्वाधिक राशि है।

अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले श्री मीणा वाणिज्य विभाग से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करते हैं। उन्होंने अपने कार्य के दौरान उच्च स्तर की दक्षता, अनुशासन एवं विश्वसनीयता का परिचय देते हुए विभाग को गौरवान्वित किया है। झांसी मंडल प्रशासन ने श्री मीणा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित सभी ब्रांच अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here