– प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत राशि में जारी की 122 करोड़ की राशि
झांसी। जनपद के गरौठा के भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने जनता व किसानों के हित में काम किया है। जिसका भाजपा को 2019 के लोक सभा के चुनाव में भरपूर लाभ मिलेगा और एक बार फिर केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेंगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जो वादे किये हैं उन्हें जमीनी स्तर पर उतारकर काम किया है और इसका सीधा लाभ जन मानस को मिल रहा है। जबकि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में केवल वादे किये थे। कांग्रेस में प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने और गठबंधन से भाजपा की जीत पर कोई भी अंतर नहीं पड़ेगा।
विधायक जवाहर सिंह ने स्वयं को बुन्देलखण्ड के किसानों का सबसे बड़ा हिमायती निरूपित करते हुए बताया कि वह किसानों के साथ खड़े हैं और उन्हें हक दिलाने के लिए सरकार से सेतु का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दैवीय आपदा के कारण बुन्देलखंड का किसान अक्सर परेशान रहता है। किसानों की परेशानी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और वह स्वयं चिंतित रहते है। वह हमेशा किसानों की समस्याओं के बारे मुख्यमंत्री को अवगत करा कर उनका निराकरण कराने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनका प्रयास है कि किसानों को फसल नुकसान के मुआवजे के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़े। पिछले दिनों झांसी और गरौठा क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसल में अतिवृष्टि व जल भराव से नुकसान हुआ था। इसे उन्होंने विधान सभा में बेबाकी से उठाया, लिखित पत्र दिया। इसके परिणाम स्वरूप सरकार ने किसानों को 122 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। इसमें से 22 करोड़ की धनराशि मिल भ् ाी चुकी है, शेष धनराशि भी शीघ्र ही मिल जाएगी। खरीफ की फसल में दैवीय अपदा के कारण जो नुकसान हुआ है उसका 25 प्रतिशत मुआवजा मिल जायेगा।
उन्होंने बताया कि झांसी जिले के किसानों को खरीफ की फसल में हुए नुकसान के लिए बीमा कम्पनी से भी राशि दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री एपीसी व प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से पत्र सौंपे जा चुके हैं। किसानों को फसल का बीमा का लाभ दिलाने के लिए लड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किसानों को खरीफ में काफी नुकसान पहुंचा था, सरकार की आरे से किसान हित में बनाए गए दबाव व निर्देशों के बाद बीमा कम्पनी न्यू इण्डिया इंश्योरेंश किसनें को बीमित फ सल की क्षतिपूर्ति करने को तैयार हो गयी है। इसके लिए शीघ्र ही धनराशि जारी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि यह कम्पनी बीमा क्लेम की धनराशि लगभग साढ़े सात करोड़ सम्बन्धित बैंक को जारी कर चुकी थी जो बहुत ही मामू थी, यह धनराशि पौने आठ हजार किसानों के खतों में पहुंचना शुरू हो गयी है। अब गरौठा व झांसी के किसानरों का ेदी जाने वाली बीमा क्लेम की यह राशि करीब डेढ सौ करोड़ होगी। इससे झांसी जिले के दो लाख किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति प्राप्त होगी। उन्होंने दावा किया कि यह पहली बार हो रहा है कि झांसी में किसानों को बिना किसी संघर्ष के बीमा की धनराशि मिलने जा रही है क्योंकि इसके पहले गैर भाजपा सरकारों में किसानों को अपना हक लेने के लिए लम्बा संघर्ष करना होता था। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उन्होंने झांसी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि रवि की फसल के लिए अभी से राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंम्पनी की एक टीम पहले ही गठित कर ली जाये। जिससे यदि कोई नुकसान हो जाये तो तुरंत आंकलन कर किसानों को उसका लाभ दिया जा सके। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा भी मौजूद रहे।