झांसी। खेत से घर आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे उसके नीचे दबकर 50 वर्षीय किसान घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

महोबा जिले के पनवाड़ी थानान्तर्गत बेंदा जंगपुरा निवासी लगभग 50 वर्षीय हरिदास प्रजापति पुत्र बिरजू का एक बेटा है वह बाहर मजदूरी करता है। विगत दिवस ट्रैक्टर ट्रॉली मेें भूसा भरकर वह खेत से घर आ रहा था तभी चालक ट्रैक्टर से संतुलन खो बैठा। चालक इससे पहले संतुलन पाता ट्रॉली पलट गई। जिससे उसकी नीचे दबकर हरिदास घायल हो गया। उसे घायलावस्था में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

हालत गम्भीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।