Oplus_131072

झांसी। अशोक वैली के निकट तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद के पति की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैंयर गेट बाहर निवासी कमल सोनकर नगर निगम की पूर्व पार्षद हैं। उनके पति राजकपूर सोनकर (59) बृहस्पतिवार की शाम किसी काम से स्कूटी से अशोक वैली की ओर गए हुए थे। इस दौरान अशोक वैली के पास बेकाबू कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी।

इधर, जब रात को वह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने उनके नंबर पर कॉल लगाया। तब किसी राहगीर ने फोन उठाया और दुर्घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां पर उन्हें राजकपूर सोनकर का शव मिला। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। इसमें से वह एक बेटी की शादी कर चुके थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।