झांसी। परीक्षा मेें फेल होने से दुःखी होकर हाई स्कूल के छात्र ने आग लगा ली। झुलसी अवस्था में उसे झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसरा है।

हमीरपुर निवासी पीआरडी जवान अमरचन्द्र का 17 वर्षीय बेटा साहित्य अहिरवार हाईस्कूल का छात्र था। साहित्य की दो बहने हैं। जिसमें एक बहन झांसी में रहकर पढ़ाई करती है। साहित्य ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। जिसमें वह फेल हो गया। 21 अप्रैल को रिजल्ट आने पर उसे पता चला कि वह फेल हो गया। जिससे वह दुःखी हो गया। परिजन समझ नहीं पाए की साहित्य के मन में क्या चल रहा है। 22 अप्रैल को अमरचन्द्र अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था और मां बकरियां चराने गई थी। छोटी बहन घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आस-पास के लोगों ने देखा कि घर से धुआ उठ रहा है। अंदर जाकर देखा तो साहित्य आग से जल रहा था। किसी प्रकार आग को जब तक आग को बुझाया गया तब तक वह गम्भीर रुप से झुलस गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल से उरई रेफर कर दिया गया। यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान रात्रि में उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने बताया कि वह परीक्षा में फैल हो गया जिससे दुःखी होकर उसने दुनिया छोड़ने का फैंसला लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।