झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक मंडल कार्यालय पर अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश बजट के अंदर झांसी को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर डेढ़ सौ करोड़ रुपए आवंटित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते इसे झांसी के विकास में अहम बताया। वक्ताओं ने कहा कि इसके साथ साथ रेलवे का भी विकास होगा। झांसी रेल का प्रमुख जंक्शन है, झांसी में माल डिब्बा और सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना पहले से है। तीसरे कारखाने की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीघ्र ही रखने वाले हैं। इसके अलावा झांसी में आवागमन के साधनों की विशेष आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरे बजट में झांसी को मेट्रो के नक्शे पर लाकर महत्वपूर्ण कार्य किया है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सीके चतुर्वेदी मंडल संयोजक, आरके शर्मा, राम सिंह परिहार, बलराम पचौरी, अंकित श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, सुशील अग्रवाल, नीरज प्रजापति, सुनील अग्रवाल, एसके शर्मा, मुकेश तिवारी, मनोज प्रजापति, पप्पू राम सहाय, धीरेंद्र कुशवाहा, मोहित रायकवार, नीरज शिवहरे, शिशुपाल सिंह परिहार, जेपीएस भांवरा, एके तिवारी, केके मिश्रा, मदन वर्मा, रोहित कुमार, राजेश चौहान आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन हेमन्त कुमार विश्वकर्मा ने किया।