झांसी। आईआरसीटीसी 24 जून से 6 जुलाई 2019 तक 12 रात्रि एवं 13 दिनों के लिये अन्तर्राष्ट्रीय क्रूज पैकेज नारवेजियन क्रूज लाइन के द्वारा संचालित करने जा रही है। इस पैकेज के लिये यात्रियों हेतु दिल्ली से कोपेनहेगन-दिल्ली के लिये हवाई यात्रा का प्रबन्ध किया गया है। नावेजियन क्रूज का पैकेज डेनमार्क से 26 जून को प्रारम्भ होकर वारमेमुन्डे (बर्लिन, जर्मनी), म्डाइनिया (पोलेण्ड), हेलसिकी (फि नलैण्ड), सेन्टपीटरबर्ग (रूस) एवं निन्सायं (स्टाकहोम) इत्यादि यूपरोपियन देशों का भ्रमण करते हुये 4 जुलाई को कोपनहेगन डेनमार्क वापस लौटेगा।
यह यूरोपियन गंतव्य देश अपने प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन एवं आधुनिक संस्कृतियों के लिये प्रसिद्ध है। यूरोप के इन सभी देशों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्वपूर्ण स्थलों को आईआरसीटीसी अन्तर्राष्ट्रीय क्रूज टूर के माध्यम स इन्हें नजदीक से परखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। क्रूज पैकेज में भोजन, पूल की सुविधा, जिम/फिटनेस केन्द्र सुविधा, बीसा, कोपेनहेगन में थ्री स्टार होटल में रूकने की सुविधा ब्रेकफास्ट के साथ तथा इमोरेट्स फ्लाइट द्वारा दिल्ली से कोपेनहेगन एवं वापसी दिल्ली यात्रा टिकट शामिल है। इस पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 2,95,817 दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर एवं तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति किराया 2,63,634 रूपये ब’चे का बेड सुविधा केे साथ दो व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति ब’चे का किराया 2,43,516 होगा। इ’छुक व्यक्तियों द्वारा पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से सम्पर्क कर एवं आईआरसीटीसी की बेवसाईट से ऑनलाइन बुकिंग करायी जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये लखनऊ में मोबाइल नम्बर- 9794863619/29/31/34/35/36, कानपुर- 9794844569/9794863637, इलाहाबाद- 9794863628, गोरखपुर-9794863609/9794844561, वाराणसी -9794844570/9794863616, झांसी-9140942868 एवं आगरा 9794863639/41 से प्राप्त की जा सकती है।