Oplus_131072

झांसी। जिला न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन भवन स्थल पर एक युवक असंतुलित होकर अचानक बेसमेंट में गिर गया। जिससे उसके जबड़े/गले में लोहे का सरिया घुस गया और वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरिया काट कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सीपरी बाजार के आवास विकास कालोनी निवासी मनीष श्रीवास्तव शुक्रवार सुबह मुकदमा के सिलसिले में जिला न्यायालय गया था। जिला न्यायालय परिसर में बिल्डिंग निर्माण स्थल पर मनीष असंतुलित होकर अचानक बेसमेंट में जा गिरा। जिससे बेसमेंट में लगे सरिया उसके जबड़े / गले से घुसकर गाल से आर पार हो गया। सरिया घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तमाम अधिवक्ता और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सरिया काटकर युवक को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।