झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग द्वारा पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मज़हर अली और वार्ड अध्यक्ष मुहम्मद जावेद द्वारा काशीराम कालोनी, करारी निवासी अनेकों महिलाओं के साथ सदस्य राज्य महिला आयोग डा0 कंचन जायसवाल के समक्ष काशीराम कालोनी की बहुत सी समस्याओं को रखा। महिलाओं द्वारा बताया गया कि कालोनी में बिजली के मीटर विभाग उखाड़ कर ले गया है उसके बाद भी बिल आ रहे हैं। किसी किसी क्वार्टर के बिजली कनेक्शन काट दिये गये हैं। परीक्षाएं सर पर आ गयीं है और बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर असर पड़ रहा है। काशीराम कालोनी निवासियों को जनता कनेक्शन देने की मांग रखी गयी। कालोनी की नालियां बहुत गंदी हैं। कभी साफ ही नहीं होती हैं। गन्दगी बजबजाती रहती है, जिससे बीमारी फैलने का डर है। बहुत से लोग बीमार हो रहे हैं। दोनों पार्को की स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। पार्को में मवेशी बांधे जा रहे हैं। जेडीए ने गमले लगा दिये हैं लेकिन आज तक उसमें पौधे नहीं लगे हैं। कॉलोनी में पानी की समस्या है। दो-तीन दिन में एक बार पानी आता है। अब गर्मी आते ही समस्या और विकराल रूप धारण कर लेगी। कॉलोनी निवासियों के राशन कार्ड बनाने में भी विभाग हिलाहवाली कर रहा है। कॉलोनी स्थित जूनियर हाई स्कूल में भी बच्चों की शिक्षा व्यवस्था उत्तम किये जाने की मांग रखी गयी। डा0 जायसवाल ने सभी मांगों को सुन कर संबंधित विभागों को उचित आदेश जारी किये और शीध्र कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गौरव जैन, विवेक बाजपेयी, मोहम्मद रशीद मंसूरी, सिराज अब्बासी, धन सिंह पांचाल, आमिर, रिज़वान, विमला, अर्चना, मंजू, विमला, उमा, नन्दनी, सरोज, गेंदा मोहम्मद शाहिद, भग्गो, शीला, मिथला, इन्दा, शमा, महमूदा, लक्ष्मी, रानी, रेखा, राजकुमारी के अलावा अनेकों महिलांए उपस्थित रहीं।