– अपना घर, भाजपा का घर, मेरा परिवार भाजपा का परिवार
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के जन जागरूक अभियान को एक नई दिशा देकर एक नए नारे के साथ भारतीय जनता पार्टी को और बेहतर बनाने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश रा’य के कार्यकारिणी सदस्य कदीर खान के नेतृत्व में जागरूक कार्यकर्ताओं ने झांसी के मुस्लिम बहुसंख्यक क्षेत्र में जाकर जनसम्पर्क किया तथा लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही अनेकों जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़कर भाजपा को और मज़बूत बनाने का प्रयास किया। बताया कि आज भारत में मुख्यत: उत्तर प्रदेश रा’य में मुस्लिम समुदाय विभिन्न क्षेत्रों पिछड़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण मुस्लिमों का भाजपा से लगाव कम होना है। इसके कारण बहुत से मुस्लिम समुदाय भाजपा की योजनाओं से वंचित हैं तथा लोगों की मानसिकता को शुद्ध कर समस्त समुदायों को विकास की राह दिखाने वाली एक मात्र पार्टी भाजपा का उद्देश्य सभी समुदायों को एक समान लेकर चलना है। जागरुकता जनसंपर्क के दौरान सदस्य कदीर खान ने भाजपा से जुड़कर मुस्लिम अल्पसंख्यक को और बेहतर बनाने का प्रयास किया।
रा’य सदस्य कदीर खान द्वारा मेरा परिवार, भाजपा परिवार के नारे के साथ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत अपने अपने निवास से कर जनसंपर्क अभियान को और सफल करने हेतु सभी जागरूक कार्यकर्ताओं के साथ में दरीगरान क्षेत्र में अनेकों घरों में जनसंपर्क में भाजपा द्वारा चलाए जा रही योजनाओं से अवगत कराया और उनको ये विश्वास दिलाया की विगत 70 वर्षो मे मुस्लिम समुदाय निरंतर पिछड़ता जा रहा है यदि मुस्लिम समुदाय भाजपा से जुड़ेगी तो विकास करेगा। इस जनसंपर्क यात्रा को दरीगरान क्षेत्र के बाद राई का ताजिया, सराएं, जमा मस्ज़िद, तिलियाना मोहल्ला, पाएगा, सिजरिया कॉलोनी, इतवारी गंज आदि मुस्लिम बहुमूल्य क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान लोगों को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ उनके घर पर भाजपा का मेरा परिवार, भाजपा परिवार के स्टीकर लगाकर मेरा घर भाजपा का घर से जोड़ा। इस जनसंपर्क में संजीव अग्रवाल लाला जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, मंडल अध्यक्ष मोहसिन खान, खालिद खान जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, नईम शेख प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा, जुनैद खान, अली एहसान, इसरार खान, प्रिंस खान, अकबर खान आदि मौजूद रहे।