Oplus_0

झांसी। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह भदौरिया, प्रांतीय महामंत्री प्रेम सुंदर उपाध्याय की संस्तुति पर एडवोकेट रामेश्वर राय को झांसी जोन का जोनल चेयर मैन बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जिम्मेदारी दी गई कि वह झांसी जोन के सातों जिलों के अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण कराने में उनका सहयोग करेंगे। रामेश्वर राय के जोनल चेयर मैन बनने पर झांसी टैक्स बार एसोसिएशन झांसी में हर्ष प्रकट करते हुए उनका स्वागत किया।