झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम माघ चैत्र अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए 04 से 06 अप्रैल तक एक मेला स्पेशल झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। यह ट्रेन झांसी से 10.10 बजे प्रस्थान कर चित्रकूट धाम कर्वी 17.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में इसका प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 18.05 बजे है। यह गाड़ी झांसी 01.10 बजे पहुचेगी।
इसी प्रकार उक्त अवधि में एक मेला स्पेशल झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी-झांसी के मध्य संचालित की जायेगी। यह ट्रेन झांसी से 19 बजे चल कर चित्रकूट धाम कर्वी 00.45 बजे पहुंचेगी, वापसी में चित्रकूट धाम कर्वी से 02 बजे चल कर झांसी यह गाडी 07.50 बजे पहुचेग। इसके अलावा एक मेला स्पेशल कानपुर-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। यह गाड़ी कानपुर से 14.40 बजे चल कर चित्रकूट धाम 20.55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से 21.25 बजे चल कर कानपुर 03 बजे आएगी।
उक्त अवधि मेें 51807/51808 झांसी-बांदा पैसेंजर को आवश्यकता अनुसार झांसी-चित्रकूटधाम-झांसी के मध्य संचालित की जायेगी। चित्रकूट पहुंचने वाली 11107/11108 बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव बहिलपुरवा, शिवरामपुर, बदौसा, खैराडा, रानीपुर रोड स्टेशनों पर दिया गया है। चित्रकूटधाम पहुंचने वाली 21107/21108 वाराणसी-खजुराहो एक्सप्रेस को सिंहपुर डूमरा स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।