झांसी । मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा संरक्षित रेल संचालन एवं सतर्कता, सजगता, संरक्षा, जागरूकता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिन कर्मियों को सम्मानित किया गया उनमें –
फतेह सिंह/ट्रैकमेन्टेनर मुरैना, शिव चरन/वरिष्ठ ट्रैन मैनेजर (पैसेंजर) / डबरा, महिरवान सिंह पॉइंट्समैन ‘ऐ” जखोरा, दिवाकर गुप्ता जेई / पी डब्ल्यू/ यू.एस.एफ.डी./ बांदा, दीपेन्द्र राजपूत जेई / पी डब्ल्यू/ यू.एस.एफ.डी./ बांदा, अविन्द्र द्विवेदी लोको पायलट (पैसेंजेर) एवं ब्रज बिहारी झा/सहायक लोको पायलट झांसी हैं।

इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ( समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/परिचालन शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी गिरीश कंचन द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया।