झांसी। हाल ही में भारतीय रेल पर यूनियनों की मान्यता हेतु चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने भी पूरे भारतीय रेल पर भाग लिया और 10.12% वोट प्राप्त किया। इस कारण से लाखों कर्मचारियों का वोट बीआरएमएस को मिला। इसलिए भारतीय रेल पर तीसरा सबसे बड़ा महासंघ होने के कारण रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक (औद्योगिक संबंध) ने पत्र जारी कर भारतीय रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों को इनफॉर्मल मीटिंग एवं रेलवे बोर्ड में कार्यालय की सुविधा प्रदान की। जिसका BRMS के शीर्ष पदाधिकारियों ने रेल मंत्री जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर धन्यवाद दिया।

UMRKS झांसी मंडल पर हुई बैठक में BRMS को सुविधाएं मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री हेमंत कुमार विश्वकर्मा, सी के चतुर्वेदी, आर के ठकुरानी, ए के शुक्ला, संजीव वर्मा, हेमंत नायक, अंशुल जैन इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।