झांसी। द ग्रुप ऑप ह्यूमेनिटी के अध्यक्ष कदीर खान की ओर से किये जा रहे मानवता भलाई के कामों के अंतर्गत बाहर अली गोल खिड़की के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दान स्वरूप आर्थिक सहायता हेतु विशेष येगदान दिया। दरअसल, उन्हें जानकारी मिली कि राजेश वर्मा व उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है तथा उनकी बेटी कु. मोना रानी का विवाह ७ मई को होने वाला है। घरेलू आर्थिक हालत को देखते हुये बेटी की शादी में जरूरत का सामान में कुछ धनराशि की जरूरत पड़ रही है। उनकी दयनीय स्थिति को देखते हुये द ग्रुप ऑफ ह्यूमेनिटी द्वारा परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। अध्यक्ष कदीर खान ने अश्वस्त किया कि ग्रुप ऑफ ह्यूूमेनिटी परिवार उनकी मदद करने को सदैव खड़ा है। परिवार ने द ग्रुप ऑफ ह्यूमेनिटी की तरफ से किये गए इस मनवता भलाई के कार्य की प्रशंसा करने धन्यवाद किया।