झांसी। झांसी में महाकुंभ ड्यूटी से लौटे C&W कर्मचारियों के स्थानांतरण के संबंध में NCRMU ब्रांच न. 02 के समस्त पदाधिकारी DME (C&W) से वार्ता हेतु उनके कार्यालय में एकत्रित हुए थे। उन्होंने संबंधित मुद्दों पर वार्ता कर समस्या के निराकरण की मांग की गई थी।

इस वार्ता में NCRMU ब्रांच न.02 की ओर से शाखा अध्यक्ष का. लालता प्रसाद साहू, शाखा सचिव दीपक शिंदे, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव मोहम्मद शरीफ, कोषाध्यक्ष अमर सिंह मीना, सहायक सचिव भरत चौरसिया, मनोज यादव एवं रामचरण प्रजापति, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रायकवार आदि मौजूद थे।

NCRMU प्रतिनिधि ने बताया कि 26 मार्च  को sahujagrn.com पर प्रकाशित खबर में इस मौके पर एकत्रित संगठन के कर्मचारियों की फोटो को ग़लत तरीके से C&W कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में UMRKS द्वारा किये गये प्रदर्शन की खबर में प्रकाशित करा दी गई। इस खबर के साथ लगी फोटो में UMRKS का कोई सदस्य नहीं है। UMRKS की न्यूज़ में NCRMU के कर्मचारियों की फोटो के लिए sahujagrn.com खेद प्रकट करता है।