शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था व भक्ति का सैलाब, हजारों महिलाएं मंगल कलश लेकर निकलीं
जनप्रतिनिधियों ने भी यात्रा में लगाए माता के जयकारे
झांसी। सीपरी बाजार की प्राचीन सिद्ध पीठ माता लहर की देवी पहली बार रथ पर आरूढ़ होकर भक्तों को दिग्दर्शन देने निकलीं तो भक्तों की आस्था व भक्ति का सैलाब उमड़ दिखाई दिया। देवी मां के जयकारों के साथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जगजननी मैया लहर की देवी रथ यात्रा में हजारों महिलाएं, बालिकाएं पीले वस्त्रों में सर पर मंगल कलश लेकर माता के जयकारे लगाते हुए मां की भक्ति में सराबोर होकर चल रही थीं। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं का सैलाब बता रहा था भक्ति की शक्ति।
सोमवार को सीपरी बाजार लहर गिर्द से सिद्ध पीठ माता लहर की देवी की भव्य प्रतिमा रथ पर विराजमान होकर भ्रमण करने निकलीं। इस रथ यात्रा में हजारों महिलाएं बालिकाएं पीले वस्त्रों में सर पर मंगल कलश रख कर माता के जयकारे लगाते हुए चल रहीं थीं। ढोल नगाड़े और डीजे की धुन पर रथयात्रा में शामिल हजारों भक्त नाचते झूमते जा रहे थे। शोभा यात्रा में आगे रथ पर सवार जगजननी लहर की देवी मां सवार थीं, उनके पीछे भगवान भोलेनाथ और बजरंग बली के स्वरूप भी शामिल थे। झांसी के इतिहास में पहली बार मन्दिर से बाहर भ्रमण कर रही मां लहर की देवी की एक झलक पाने को हर कोई बेताब था। जगह जगह व्यापारियों जनप्रतिनिधियों और माता के भक्तों ने पंडाल लगाकर माता की रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
इस दौरान मंदिर के महंत मोहन गिरी महाराज, हरिओम यादव, प्रवेश यादव, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, राष्ट्र भक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया, पार्षद कन्हैया कपूर, मानसिंह यादव, मयूर गारमेंट शालिनी गुरुवाक्सानी, पंकज शुक्ला, मनीष रावत, अज्जू पंडित, पंजाब सिंह यादव, मुकेश यादव, मुकेश वर्मा अध्यक्ष झांसी मीडिया क्लब, पत्रकार अरविंद भार्गव, निसार अहमद खान गुड्डू, सोनू उपाध्याय, मोनू महाराज, पत्रकार राहुल उपाध्याय, संजय चड्ढा, काशीराम पहलवान, कुसुम कुशवाहा, बड़ी बिंदी वाली दीदी, पार्षद बाल स्वरूप साहू, सुमित उपाध्याय, महाराज सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।












