सुधा बिहार में भगवान परशुराम मंदिर में हुआ भव्य कार्यक्रम
झांसी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अवसर पर सुधा बिहार स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का महाभिषेक व श्रृंगार तथा महाआरती हुई। बच्चों का वैदिक रीति से जनेऊ संस्कार हुआ।
भगवान परशुराम सेवा संस्थान व ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। डा. दिलीप शर्मा, समाज सेवी आशीष उपाध्याय, डा. अनुराधा शर्मा, श्रीमती शांति देवी सत्य नारायण शर्मा ,अनीता शर्मा, श्री रामनरेश तिवारी, डा. सुधांशु त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और सभी श्रद्धालुओ ने जयकारे लगाये। भगवान परशुराम जी का पूजन आदि धार्मिक कार्य वेदाचार्य प. राहुल तिवारी, यशोवर्धन तिवारी, मनोज उपाध्याय, राकेश गुवरेले, आकाश चतुर्वेदी, ऋषि तिवारी ने सम्पन्न कराया। मंदिर को देशी – विदेशी फूलों से आकर्षक सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की भक्ति भाव में विभोर होकर मधुर भजन गाये। वक्ताओं ने समाज की एकता पर बल दिया। संचालन पीयूष रावत ने किया।
इस अवसर पर मैथली मुदगिल, आलोक शाडिल्य, दिलीप तिवारी ,रामनयण शर्मा,के के दुबे, लखन पुरोहित, रविकांत मिश्रा, राजीव तिवारी,आर एन उपाध्याय, गुड्डू शर्मा, गोकुल दुबे, प्रभात शर्मा,पी एन गोस्वामी, निशांत शुक्ला,आलोक चतुर्वेदी, दीपक व्यास, विवेक गोस्वामी, प्रशांत रीछारिया, संजीव नायक,धीरज मिश्रा, संजय राष्ट्रवादी, अखिलेश सोनकिया, मंजुल पुरोहित, अनिल दुर्वार, बृजेन्द्र तिवारी, सुरेश भार्गव, संजीव भार्गव, राजकुमार शर्मा, शैलेन्द्र बाजपेई, अरुण तिवारी, आशीष दुर्वार, दिगनत चतुर्वेदी, सुधीर भार्गव, जीतेन्द्र नायक, आशुतोष भार्गव, सैलू पाराशर, मनोज शर्मा, रमा चतुर्वेदी, सीता उदेनिया, विनीता भार्गव, सुनीता भार्गव, निशा तिवारी, शिवांगी भार्गव आदि जन उपस्थित रहे। अंत में
सुशील भार्गव ने आभार व्यक्त किया
 
		










