झांसी । बिहार के जनपद गया में 05 से 08 मई तक होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए चयनित उत्तर प्रदेश की मल्लखम्ब टीम शुक्रवार को बिहार के लिए रवाना हुयी।

टीम के चयनित खिलाड़ी बालिका वर्ग में अनन्या कुशवाहा, ईश्वरी कुशवाहा, खुशी कुशवाहा, दीपा कुशवाहा, मोहिनी पाल, रेणुका वर्मा तथा बालक वर्ग में ओम साहू ,अनुज यादव, गोविंद देव रिछारिया, लकी कुशवाहा, सुजल राणा तथा शिवम कुमार के साथ ही टीम कोच सोनिया कुशवाहा, अभिषेक कुमार ,टीम मैनेजर संजीव कुमार त्रिपाठी, रविकांत व जनरल मैनेजर सुनील कुमार झांसी से गया बिहार के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप कुमार सरावगी, एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल, उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, टेक्निकल डायरेक्टर उमेश द्विवेदी, मनोज लखेरा, राजेश सोनकर, धीरज वर्मा, रामकृष्ण निरंजन, राजेश पटेल, आदित्य राज कोदरिया, हेमंत सिंह, रंजीत सिंह तथा एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार आदि ने शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने दी।