चलती ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहे यात्री को ट्रेन मैनेजर ने बचाया 

0
111

भोपाल। गाड़ी क्रमांक 12753 में सामान्य श्रेणी कोच में मनमाड़ से भोपाल तक यात्रा कर रहे यात्री सुशील पाटिल उस समय कोच से उतर गए जब गाड़ी इटारसी स्टेशन यार्ड में खड़ी हुई। इस यात्री को पानी चाहिए था। पानी लेने के लिए यह उतरे और पानी लेकर जब ये कोच में चढ़े तो इनका बैग जिसमें कुछ पैसे और सामान, टिकट आदि था कोई चुरा लिया। चोरी गए बैग को देखने ये उतरे और देख रहे थे इतने में गाड़ी चलने लगी।

गाड़ी को चलते देख कर यह कोच में सवार होने के लिए
गिट्टियों पर दौड़ रहे थे और इन्होंने गार्ड के लास्ट डिब्बे पर चढ़ने का प्रयास किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आन ड्यूटी ट्रेन मैनेजर भोपाल रोमेश चौबे ने यात्री को पकड़ कर खींचा। इस दौरान ट्रेन मैनेजर भी कोच में गिर पड़े, किंतु ईश्वर की कृपा थी कि श्री चौबे ने यात्री का हाथ न छोड़ा और उसे अपने डिब्बे में खींच लिया।

इस दौरान यात्री के पैर मै चोट आ गई और सूजन भी। श्री चौबे ने उसका प्राथमिक उपचार किया और खाने को स्वल्पाहार भी दिया। यात्री ने ट्रेन मैनेजर श्री चौबे की मदद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here