झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत संचालित 22470/ 22469 नई दिल्ली (NZM) – खजुराहो (KURJ) वंदे भारत एक्सप्रेस को यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अब स्थायी रूप से 16 कोचों के रेक के साथ संचालित किया जाएगा।
पूर्व में यह ट्रेन केवल 8 कोचों के रेक के साथ चलाई जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 कोच कर दिया गया है। यह परिवर्तन 16 मई 2025 से लागू होगा। इस विस्तार से अधिक यात्रियों को वंदे भारत की सुविधाजनक, तेज़ और आधुनिक सेवा का लाभ मिल सकेगा।