झांसी। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के विस्तार के क्रम में मंगलवार को UMRKS की यांत्रिक शाखा का गठन अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा के मुख्य अतिथ्य में किया गया जो डीजल शेड, ए आर टी 140 टन एवं आई ओ एच में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के संरक्षण हेतु कार्य करेगी।
शाखा में शाखा अध्यक्ष मुबीन उल्ला खान, उपाध्यक्ष चंद्रपाल रायकवार, राज बहादुर यादव, सचिव बजरंग लाल शर्मा, सहायक सचिव धीरज वर्मा, सुनील कुमार सेन संगठन मंत्री रूपेंद्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल को चुना गया। इसके अतिरिक्त केशव राम मिश्रा, अनुज अग्रवाल, निरंजन कुमार एवं शैलेंद्र अहिरवार को कार्य समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल मंत्री ए के शुक्ला, मण्डल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल, संगठन मंत्री आर के ठकुरानी, नीरज श्रीवास्तव, संजीव वर्मा, ठाकुरदास, विजय पाठक, मान सिंह, सुजान सिंह,अमित शुक्ला, अहिल्या चौहान, गौरव सिंह शेखावत इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।