झांसी। सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि खैरार-भीमसेन रेल मार्ग पर खैरार-इचौली स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या एस-4 पर रोड अंडर ब्रिज (रेलवे किमी. 1315/653-1315/660) को अनुरक्षण कार्य हेतु 23.07.2025 से 30.09.2025 तक अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में आने जाने हेतु रेलवे समपार फाटक संख्या एस-6 का उपयोग किया जा सकता है।
इसी तरह खैरार-भीमसेन रेल मार्ग पर पतारा-कठारा स्टेशनौ के मध्य स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या एस-77ए पर रोड अंडर ब्रिज (रेलवे किमी. 1417/275-1417/281) को अनुरक्षण कार्य हेतु 23.07.2025 से 30.09.2025 तक अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग के रूप में आने जाने हेतु रेलवे समपार फाटक संख्या एस-78 का उपयोग किया जा सकता है।