झांसी। हरियाली तीज के अवसर पर ‘वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन’ के तत्वावधान वामा सारथी की जोनल अध्यक्षा आकांक्षा सिंह पत्नी आलोक सिंह (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर) के पर्यवेक्षण एवं रेन्ज अध्यक्षा प्राची पत्नी केशव कुमार चौधरी (पुलिस उपमहानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) के कुशल निर्देशन में स्थानीय अध्यक्षा निवि मूर्ति पत्नी बीबीजीटीएस मूर्ति (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार, झाँसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

समारोह में मेंहदी एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताओं को कराते हुये प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में रचना पत्नी श्री विमल कुमार दुबे (आयुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी), शर्मीला पत्नी श्री एचवी गिरि (मुख्य वन संरक्षक, झाँसी), उमा पाण्डेय (झाँसी विकास प्राधिकरण, झाँसी), प्रियंका भारद्वाज (अपर आयुक्त, झाँसी), प्रभा भण्डारी, इनकम टैक्स ऑफिसर, झाँसी, पम्मी पत्नी डॉ0 अरविन्द कुमार (अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झाँसी), रुबी पत्नी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक नगर, झाँसी), कामिनी शर्मा पत्नी सत्य प्रकाश (नगर आयुक्त, झाँसी), कुसुम पाण्डेय पत्नी सुधाकर पाण्डेय (मुख्य चिकित्साधिकारी, झाँसी), दीपशिखा पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु), झाँसी आदि मौजूद रहीं।

प्रतियोगिता/कार्यक्रम में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं रिक्रूट महिला आरक्षियों व पुलिस लाइन के अन्तर्गत स्थिति कॉलोनी में निवास कर रहे पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।