• नुक्कड़ नाटक व हरित प्रदर्शनी प्रेरक रही
    झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मण्डल रेल प्रबन्धक नीरज अम्बष्ठ के निर्देशन में झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर पर्यावरण को हरित बनाने हेतु जागरूकता फैलाने से सम्बंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में झांसी मंडल मुख्यालय प्रांगण में नीरज अम्बष्ठ मण्डल रेल प्रबन्धक द्वारा पौधारोपण किया और पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता रैली का झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया। इस रैली मेें स्काउट व गाइड्स, बीटीसी प्रशिक्षु, एसटीसी प्रशिक्षुओं सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा स्लोगन, पोस्टर्स आदि के माध्यम से पर्यावरण को हरा भरा रखने हेतु जागरूक करने का भरसक प्रयास किया गया।
    रैली का समापन स्टेशन प्रांगण में हुआ। वहां पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गुब्बारे उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। इसके उपरान्त डीआरएम की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षा व पेड़ लगाने हेतु शपथ ग्रहण कराई गयी। इस मौके पर प्रेरक नुक्कड़ नाटकों की श्रंखला ने यात्रियों व रेलकर्मियों का मन मोह लिया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक सहित अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर लगायी गयी हरित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें बारिश के पानी के संरक्षण तथा वेस्ट वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट सम्बंधित महत्वपूर्ण पोस्टर्स आदि का प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के पोस्टर पर यात्रियों व आम जनमानस से हस्ताक्षर प्राप्त किये जिससे वह भी इस अभियान में भागीदार बने। कार्यक्रम में शनिवार को आयोजित पर्यावरण विषय पर ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रदान किये गए।
    कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वायएस अटारिया, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय सिंह, भुवनेश सिंह, गुंजन श्रीवास्तव, सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता करुणेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार सहित अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित रहेे। मंडल के सभी इकाइयों, स्टेशनों, डिपो आदि में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आजोजित किया गया। गौरतलब है कि रेल प्रशासन द्वारा पर्यावरण का ध्यान रखते हुए प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि इससे पर्यावरण की सुरक्षा हो तथा हरा भरा रहे।