झांसी। रेलवे खेल संस्थान में आल इण्डिया गार्ड काउंसिल झांसी मण्डल की बैठक बीएल आर्या की अध्यक्षता में हुई। इसमें झांसी शाखा की नयी कार्यकारिणी का गठन/चुनाव मण्डल अध्यक्ष जेपी सेन की देखरेख में किया गया। इसमें सर्व सम्मति से शीशराम मीना को निर्विरोध सचिव पद पर चुना गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में अध्यक्ष एचसी साहू, का. अध्यक्ष प्रवीण यादव, कोषाध्यक्ष एमएल अंसारी, उपाध्यक्ष एनके सिंह, आदर्श बख्शी, कैलाश अग्रवाल, सचिव शीशराम मीना, संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्वितीय, सहायक सचिव दिपांशु बबेले, अमित यादव, आडिटर गौरव रायकवार, मीडिया प्रभारी तरुण भल्ला, संगठन सचिव दिलीप तिवारी, सहायक संगठन सचिव प्रेमचन्द्र शाह, कार्यकारिणी सदस्य हरिओम मीना, अम्बरीश कुमार, वेदान्त शर्मा, मोहम्मद जुबेर खान, अमित कुमार श्रीवास, नीतेश कुमार श्रीवास, गौरव सिंह राजपूत, रिषभ् ा तोमर, गुलाब सिंह बुन्देला, गजेन्द्र सिंह, संदीप त्रिवेदी, शिवेन्द्र सिंह मनोनीत किए गए। इस मौके पर सीएम मिश्रा, जेके सिंह, एचसी साहू, आलोक अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, धर्मेन्द्र पाठक, रोहित कुमार, नीरज कुमार, बीएल मीना, अनुरुद यादव, प्रदीप तिवारी, नवीन यादव, अतुल सक्सेना, आदर्श बख्शी, प्रवीण यादव, डीके तिवारी, अमर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।