उत्तर प्रदेश उद्योग महिला व्यापार मंडल द्वारा दही हांडी उत्सव व जन्माष्टमी मनाई गई
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा जन्माष्टमी का उत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डू गोपाल जी की पूजा अर्चना दीप प्रज्जवलन के साथ अध्यक्ष रजनी गुप्ता, चेयरपर्सन अंजलि त्रिपाठी तथा महामंत्री निधि नगरिया व रजनी सेठ द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सभी सदस्याएं राधा कृष्ण यशोदा और गोपियों के रूप में तैयार होकर आई थी। इसके साथ ही कृष्ण बनी निधि ने मटकी फोड़कर दही हांडी उत्सव मनाया और सभी यशोदा राधा और गोपियां बनी सदस्याओं को माखन खिलाया। दही हांडी फोड़ने के बाद बरसाने की छोरी और मैया यशोदा पर अलका निधि रश्मि मनीला मनु इत्यादि ने खूबसूरत नृत्य परफॉर्मेंस दिए।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने सभी को माखन मिश्री भेंट किया।
कार्यक्रम में अंजलि त्रिपाठी, निधि नगरिया, कल्पना गुप्ता, पल्लवी चतुर्वेदी, नेहा झा, सीमा तिवारी, रश्मि महेंद्रु, शशि सराओगी, दिव्या गुप्ता, अनीता वासुदेव, मनीला गोयल, रजनी सेठ, मनु भारती, रचना सोनी, मीनू चावला, अलका मित्तल, अनामिका टंडन, रामश्री गुप्ता इत्यादि शामिल हुए । अंत में निधि नगरिया और रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।











