CWC के समक्ष प्रस्तुत करने सौंपा
ग्वालियर। 26 अगस्त को तकरीबन 11.30 बजे आरपीएफ ग्वालियर पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक अंकित कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद अहमद हमराह प्रधान आरक्षक सुनील कुमार, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार चौधरी, महिला आरक्षक सुमन, महिला आरक्षक पूनम शर्मा व क्राइम विंग ग्वालियर के प्रधान आरक्षक विनय कुमार व आरक्षक अंकित कुमार स्टेशन ग़श्त पर थे। इस दौरान संदिग्धावस्था में 9 बच्चों तथा 3 महिलाओं को प्लेटफार्म संख्या 1 पर देखा।
पूछताछ करने पर महिलाओं ने बताया कि वह अपने उक्त बच्चों से सर्कस करवाते है। इसके बाद सभी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ग्वालियर लाया गया। आरपीएफ ने बच्चों के बेहतर भविष्य को देखते हुए CID संस्था के Co-ordinator राजेंद्र सोनी को घटना से अवगत कराया। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ग्वालियर पर उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत द्वारा CWC के समक्ष पेश करने वास्ते सभी को सुपुर्द किया गया। CWC द्वारा सभी बच्चों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।











