झांसी। सुभाष गंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में सुभाष गंज चौराहा पर विशाल धरना दिया गया जिसमें सुभाष गंज व्यापार मण्डल के तमाम व्यापारी बन्धु एवं पदाधिकारी सहित एवं जय बुन्देलखण्ड व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री अतुल किलपन, अनूप गुप्ता, मदन साहू, तरूण चड्डा, आशीष गेड़ा, ओमप्रकाश साहू, भगवानदास अग्रवाल, हरि गेड़ा, कैलाश अग्रवाल, जेपी साहू, राजकुमार गुप्ता, संतोष साहू, कल्लू पाल, दयाशंकर आदि व्यापारीगण धरना प्रदर्शन पर बैठे व नगर निगम के अधिकारियों को धरना प्रदर्शन के स्थान पर बुलाने की जिद करते रहे कुछ ही समय पश्चात नगर निगम अपर आयुक्त शादाब असलम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर कुमार, स्वस्थ्य अधिकारी दिनेश कुमार, रवि निरंजन एवं सम्पत्ति अधिकारी पुष्पराज गौतम, एलआईओ अधिकारी विवेक चतुर्वेदी एवं मिनर्वा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी धरना प्रदर्शन स्थल पर आये और व्यापारी को समझाने का प्रयास किया। आये हुये अधिकारियों ने सुभाष गंज की समस्या को देखा तथा माना कि सुभाष गंज में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियो को मौका मुआयने करने के निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर नालों से अतिक्रमण हटाया जाये। नालों की व्यवस्थित सफाई करायी जाये एवं टूटे हुये जाल की मरम्मत अतिशीघ्र ठीक किया जाये। अधिकारियों के आश्वासन पर अध्यक्ष विजय कुमार जैन धरना को समाप्त करवाते हुये सभी का धन्यवाद दिया। संचालन नितिन सरागवी ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने आभार व्यक्त किया।