झांसी। उप्र के सीमावर्ती बुन्देलखंड में मध्य प्रदेश के भांडेर में एक तरफ ा प्यार में पागल युवक ने युवती की गोली मार कर हत्या कर सनसनी फैला दी। युवक प्रेम में इतना पागल था कि युवती के विवाह हो जाने से गुस्से में था और इसी से उसने गोली मार कर हत्या कर दी।
बताया गया है कि भाण्डेर मप्र निवासी प्रियंका साहू से क्षेत्र का ही एक युवक इकतरफा प्यार करता था। प्रियंका व उसके परिवार को इसका एहसास नहीं था कि युवक पागलपन की हद तक प्रियंका से प्यार करता है। लगभग एक माह पूर्व प्रियंका की शादी दलिता जिले के भांडेर नगर में रहने वाले कमलेश साहू के साथ कर दी गयी थी। शादी के बाद प्रियंका ससुराल से अभी कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। 13/14 जुलाई की रात में प्रियंका शौच के लिए घर के बाहर बने शौचालय में गई तभी मौका पाकर आरोपी ने घर के बाहर की कुंडी लगा कर बाहर खड़ी प्रियंका में गोली मार दी। गोली लगने से प्रियंका की मौके गिर पड़ी और मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले वालों ने घर के दरवाजे के बाहर से लगी कुण्डी को खोला तब लड़की के पिता और छोटी बहन आदि बाहर निकले तो उन्हें जमीन पर पड़ा प्रियंका का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।











