झांसी। रेल प्रशासन द्वारा बताया गया है कि 15 सितम्बर को अनुरक्षण कार्य हेतु झांसी मंडल के धौलपुर-झांसी खण्ड में 4 घंटे तथा झांसी-बीना खण्ड (अप दिशा) में 3 घंटे का मेगा ब्लाक लिया जा रहा है जिसके कारण गाडिय़ों का पूर्ण निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण एवं समय परिवर्तन किया जाएगा।
ब्लाक की अवधि – धौलपुर-ग्वालियर 3.45 से 07.45 बजे तक (गाडी सं 12486 एवं गाडी सं 51832 के बीच), ग्वालियर-झाँसी 04.30 से 08.30 बजे तक (गाडी सं 12486 एवं गाडी सं 51832 के बीच), झाँसी-ललितपुर 06.55 से 09.55 बजे तक (गाडी सं 11016 एवं गाडी सं 12541 के बीच), ललितपुर-बीना 07.40 से 10.40 बजे तक (गाडी सं 11016 एवं गाडी सं 12541 के बीच)
पूर्ण निरस्तीकरण – 51812 झांसी-बीना पैसेंजर, 51811 बीना-झाँसी पैसेंजर, 51881 ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर, 51882 आगरा कैंट-ग्वालियर पैसेंजर 15 सितम्बर को निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्तीकरण – 51818/51817 झाँसी-खजुराहो-झाँसी पैसेंजर 15 सितम्बर को झाँसी एवं ललितपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी । इसके अलावा 51882 आगरा केंट-ग्वालियर पैसेंजर के निरस्तीकरण को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 51832 आगरा कैंट-झाँसी पैसेंजर को आवश्यकतानुसार रिशेड्युल किया जाएगा।