झांसी। जनपद के थाना प्रेमनगर में आयोजित समारोह में परिसर में नव निर्मित उप निरीक्षक कक्ष का लोकार्पण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह द्वारा फीता काट कर किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कक्ष का निरीक्षण कर सराहना की। गौरतलब है कि लम्बे समय से थाना प्रेमनगर में उप निरीक्षक कक्ष की जरूरत महसूस की जा रही थी। अभी तक उप निरीक्षक थाना परिसर में ही बैठ कर अपने काम का निस्तारण करते थे। धूप, वर्षा आदि के अलावा आगन्तुकों के आवागमन के चलते उप निरीक्षकों के काम की एकाग्रता भंग होने से व्यवधान पड़ता था। इन समस्याओं के समाधान हेतु थाना परिसर में उप निरीक्षक कक्ष के बनाने का निर्णय लिया गया।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के दिशा-निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा द्वारा थाना परिसर में उप निरीक्षक कक्ष का निर्माण शुरू करा दिया। कुछ ही दिनों में उप निरीक्षक कक्ष का निर्माण पूरा हो गया। इस कक्ष के निर्माण हो जाने से उप निरीक्षकों के बैठने व काम करने में सुविधा होगी। इस कक्ष की पुलिस अधिकारियों के साथ ही उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सराहना की। इस अवसर पर एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर केवी अशोक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। प्रारम्भ में प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। संचालन प्रधानाचार्य पं. सियाशरण चतुर्वेदी ने किया।