• रेल प्रशासन को चेताया
    इलाहाबाद (संवादसूत्र)। उमरे के जी0एम0 आफिस में नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ की पीएनएम बैठक हुई जिसमें कर्मचारियों की समस्याएं रेल अधिकारियों के समक्ष उठायी गयी। डिप्टी सीपीओ ने संघ के पदाधिकारियों द्वारा उठाये गये विभिन्न मुद्दों पर जवाब दिया। बैठक में नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ के आगरा, इलाहाबाद, झांसी मंडलों के पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने अपने-अपने मंडलों के कर्मचारियों से जुड़े कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान कराया।
    बैठक के बाद युनियन के केन्द्रीय महासचिव ओ0पी0 पाठक ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाते रहने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये से कर्मचारी के समस्याओं का लगातार समाधान कराने में सफलता मिली है। इसके साथ ही रेल कर्मचारियों के वेतन से चंदा कटौती किये जाने पर नराजगी भी व्यक्त की। उन्होने विरोधी युनियनों के षड्यंत्र में साथ देने के खिलाफ रेल प्रशासन को चेतावनी देते हुए विजीलेंस प्रशासन को बाज आने को भी कहा। संयुक्त केन्द्रीय महासचिव राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि हर हाल में कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने जोन के हर डिपो मे कर्मचारी जागरुकता अभियान चलाने का एलान किया। केन्द्रीय संघटन सचिव एस0यु0 खान ने कहा कि नार्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ की कर्मचारियों में बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर विरोधी युनियनें षड्यंत्र व बदनाम करने की गंदी राजनीति कर रही है परंतु हर मोर्चे पर विफल इन युनियनों की हकीकत रेल कर्मचारी जान चुका है और उसे भटकाया नहीं जा सकता। विनय नामदेव ने टीटीई रेस्ट हाउस नयी दिल्ली में खटमल की समस्या को जोरशोर से उठाया और इसपर अविलंब कार्रवाई की मांग की।