• विशेष पुस्तिका का अनावरण, विजेता पुरस्कृत
    झांसी। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया एवं कार्मिक विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा तैयार की गई एक विशेष पुस्तिका का अनावरण किया गया। इस पुस्तक में बढ़े रौचक ढंग से महिला कर्मचारियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के अधिकारों एवं मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विचार प्रस्तुत किये गए हैं।
    मुख्य अतिथि डीआरएम माथुर द्वारा वरिष्ठ महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु सम्मानित किया गया व इसके साथ ही 5 मार्च को आयोजित वाद विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया। समारोह मेंं मुख्य अतिथि द्वारा महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वर्तमान समय में महिलाओं द्वारा हर क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा कर उपस्थित महिला कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर महिला कर्मचारियों द्वारा एक नाटक व विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भारतीय स्टेट बैंक की वरीय अधिकारी पूनम तलरेजा द्वारा महिलाओं को बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी देते हुए उन्हें बचत करने के अनेक तरीकों एवं फायदों के बारे में बताया एवं अन्य वित्तीय मामलों में अपने एक्सपर्ट सुझाव प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शशि व्यास, अनिता साहनी, संध्या बंसल द्वारा किया गया । अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा जैन, मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजिनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनियर/जी रघुनाथ सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारीयों के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की सभी महिला कर्मचारी उपस्थित रहीं।