झांसी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर जिलाधिकारी के माध्यम से महानगर में चौतरफा सड़क पर गहरे गहरे गड्ढों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया।
उक्त अवसर पर अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि महानगर में चारों तरफ गहरे -गहरे गड्ढे हैं, ऐसी कोई सड़क नहीं है जहां गड्ढे न हों। बड़ागाँव गेट अंदर-बाहर उन्नाव गेट अंदर, बाहर यहाँ तक कि जो मुख्य सड़कें हैं उनमें भी गहरे गहरे गड्ढे हैं, जिस कारण आए दिन वृद्ध, महिलाएं एवं बालिकाएं स्कूटी से गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं, यहां तक कि सड़क पर चलने वाले ई रिक्शा गड्ढों के कारण बीचों बीच चलते हैं, जिससे जहाँ तहाँ ट्रैफिक जैम की समस्या बढ़ी हुई है, यदि गलती से ई रिक्शा गड्ढे में चला जाता है तो वह पलट जाता है जिससे बैठी हुई सवारी एवं आसपास चल रहे लोग चोटिल हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि समस्या हल नहीं होती है तो हम लोग मोदी फार्मूला अपनाएंगे जिसमें गड्ढों के चारों तरफ खड़े होकर थाली बजाएंगे और शंख बजाएंगे क्योंकि जब कोरोना चरम सीमा पर था लोग कोरोना से मर रहे थे देश में त्राहि त्राहि मची थी तब मोदी जी ने यह फार्मूला दिया था और अब भी त्राहि त्राहि का माहौल है। अब हम इसी फॉर्मूला को अपनाएंगे।यदि फिर भी समस्या हल नहीं होती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर गड्ढे भरने का काम करेंगे।
उक्त अवसर पर सतेंद्र पुरी गोस्वामी (जिलाध्यक्ष) व्यापार सभा, मौहर सिंह राठौर, महीपत झा, संचय लाल, विष्णु यादव, सुमित(जिलासचिव), मनोज यादव, अनुराग , नवाजिश राइन, हैदर अली, हनीफ राईन, मनीष कश्यप, अभिषेक दीक्षित,आशीष बाजपई, आदिल खान, रिजवान, समीरउलहक़, आलोक, समीर, शाकिब अहमद, आदि उपस्थित रहे।














