शनिश्चरा स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थाई ठहराव

0
16
Oplus_16908288

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि शनिश्चरा स्टेशन पर आयोजित होने वाले ‘शनिचरी अमावस्या मेला’ के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक तीन दिनों की अवधि के लिए शनिश्चरा स्टेशन पर कई प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है।

इनमें ट्रेन संख्या 11903 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा दैनिक एक्सप्रेस) का शनिश्चरा स्टेशन पर आगमन शाम 19:16 बजे तथा प्रस्थान 19:18 बजे होगा, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 11904 (इटावा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दैनिक एक्सप्रेस) सुबह 06:56 बजे आकर 06:58 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार द्वि-साप्ताहिक ट्रेन संख्या 04169 (सूबेदारगंज – इंदौर) दोपहर 13:23 बजे से 13:25 बजे तक तथा ट्रेन संख्या 04170 (इंदौर – सूबेदारगंज) सुबह 11:25 बजे से 11:27 बजे तक ठहरेगी। इसके अलावा साप्ताहिक ट्रेन संख्या 04113 (प्रयागराज जंक्शन – श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुब्बल्ली जंक्शन) दोपहर 13:34 बजे आकर 13:36 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि अपनी यात्रा शुरु करने से पहले ट्रेन की वास्तविक स्थिति रेलवे के आधिकारिक स्त्रोतों 139/NTES से अवश्य प्राप्त कर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here