NCRMU की PNM में 43 मदों व 55 उपमदों का निस्तारण

0
239
Oplus_16908288

झांसी मंडल में NCRMU के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (PNM) की 74वीं बैठक

झांसी। मंडल कार्यालय स्थित मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में 8 व 9 अक्टूबर को मंडल की मान्यता प्राप्त यूनियन NCRMU के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (PNM) की 74वीं बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर रेलवे प्रशासन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के प्रथम दिन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने विशेष सत्र में मंडल की विभिन्न उपलब्धियों से यूनियन प्रतिनिधियों को अवगत कराया। उन्होंने बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने में यूनियन के निरंतर सहयोग एवं कर्मचारी हितों के प्रति उसकी सकारात्मक सहभागिता की सराहना की।

NCRMU के मंडल अध्यक्ष भावेश प्रसाद व मंडल सचिव अमर सिंह यादव ने प्रशासन व कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंधों को संस्थान की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा ने बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारी हित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं पहलों की जानकारी दी।

बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने रेलवे आवासों की मरम्मत, साफ-सफाई, विभिन्न भत्तों तथा कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इन विषयों पर प्रशासन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान कुल 43 मदों एवं 55 उपमदों का निस्तारण किया गया।
बैठक के समापन पर PNM के अध्यक्ष एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन नन्दीश शुक्ल ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर PNM सचिव एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, मंडल के सभी शाखाधिकारी, NCRMU के मंडल अध्यक्ष श्री भावेश प्रसाद, मंडल सचिव श्री अमर सिंह यादव सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों के प्रभावी समाधान तथा मंडल में औद्योगिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here