उद्यमियों और व्यापार का विकास ही हमारा लक्ष्य
झाँसी। बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (बी.डी.ओ.) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि के रूप में चांदनी चौक के सांसद व कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य, सदर विधायक रवि शर्मा व पीतांबरा बुक्स के विवेक बंसल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता संजय पटवारी ने की।
समारोह में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संजय गेंड़ा को अध्यक्ष, हर्षवर्धन सेठ को महासचिव, देवेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, शांतनु घोष को उपाध्यक्ष एवं सुनील नगरिया को चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया। संरक्षक मंडल के रूप में आई.के. कोचर, लखन लाल गुप्ता, सुरेंद्र राय, जे.पी. गुप्ता, विजय सरावगी एवं विनोद अग्रवाल ने शपथ ली।
सलाहकार परिषद में देवेंद्र गुप्ता (क्रेशर), के.सी. निखरा, सीताराम बिलैया, विजय खत्री, उपाध्यक्ष सुभाष खर्द, गोपाल गुप्ता (ग्रामोदय), गौरव गुप्ता (सी.ए.), संयुक्त सचिव कुलदीप सिंह दांगी, सह-सचिव अरविंद गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष राकेश झा, मीडिया प्रभारी श्रेय काव्या, संगठन मंत्री सजल जैन, आई.टी. सेल प्रभारी शुभम पटवारी, मेंबरशिप चेयरमैन दिलीप सिंघल एवं मेंबरशिप को-चेयरमैन कुलदीप सिंघल ने कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर विशेष रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज खुल्लर, महामंत्री पवन सरावगी, संयुक्त मंत्री अमित सिंह, उद्यमी राकेश बघेल, दिल्ली के विधायक अशोक भारद्वाज, विपुल त्यागी, महिला कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता पाटिल, स्मिता ओझा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विवेक बाजपेई एवं एडवोकेट राकेश झा ने संयुक्त रूप से किया, वहीं आभार प्रदर्शन महासचिव हर्षवर्धन सेठ ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश टकसाली, पंकज अग्रवाल, संजू तिवारी, सतपाल शर्मा, अरुण गुप्ता, मुकेश पुरस्वानी, अंकुर खत्री, संजीव गर्ग, अनिल बड़ोनिया, रिंकू राय, संजीव पटवारी, प्रदीप जैन, आलोक अग्रवाल, अनिल चौधरी, देवेंद्र नगरिया, मनीष कपूर, प्रभु दयाल साहू, ओमप्रकाश ब्रह्मचारी, श्रीकांत तिवारी, सुधीर गुप्ता, मनोज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, महेंद्र सहगल, जी.पी. गुप्ता, दीपक बिरयानी, ओम प्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांत गोयल, महेंद्र जैन, अमित सेठ, वैभव गुप्ता, रजत गहोई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहे।














