झांसी । राष्ट्रभक्त संगठन की बैठक उपाध्यक्ष सुनील गौतमी की अध्यक्षता में हुई जिसमें वार्ड 14 की कमेटी का गठन केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अरजरिया के मुख्य अतिथि में किया गया।
कमेटी में रवि राम वार्ड अध्यक्ष, राजेश श्रीवास वार्ड संयोजक, नरेश साहू सचिव, सत्येंद्र भासने उपाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड के सदस्य उपस्थित रहे सभी ने एकजुट के साथ राष्ट्र हित में काम करने की शपथ ली। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी के ऊपर अपने वार्ड के विकास एवं जनहित के कार्य करने की जिम्मेदारी है कहीं कोई गलत अनैतिक कार्य न हो यह भी आपको देखना है जिम्मेदारी के साथ में अपने वार्ड है समाज हेतु देशहित में काम करना है।














