झांसी की बेटी अदिति अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाएंगी भारत का गौरव

0
12

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की शौर्यभूमि झांसी के प्रेमगंज निवासी डॉ. अर्चना भटनागर की पुत्री अदिति अपनी प्रतिभा, परिश्रम व उपलब्धियों से बुंदेलखंड का मान अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ा रही हैं। सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकीं अदिति अब नवंबर में थाईलैंड के फुकेत में आयोजित मिस प्लानेट इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 110 देशों की प्रतिभागियों के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अदिति वर्ष 2023 में मिस प्लानेट इंडिया व मिस ग्लोब इंडिया 2026 के माध्यम से वह वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल झांसी और बुंदेलखंड, बल्कि समूचे देश के लिए गर्व का विषय है।

अदिति का उद्देश्य सौंदर्य और व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति तक सीमित न रहकर सामाजिक कल्याण एवं जागरूक जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करना है। इसी दिशा में सनशाइन स्किन्स की डॉ. अर्चना के सहयोग से पांच जरूरतमंद युवतियों को विवाह के अवसर पर निःशुल्क सौंदर्य उपचार उपलब्ध कराने की पहल की गई है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत कर सकें। वह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत हैं।

इस अंतरराष्ट्रीय यात्रा की तैयारी में मोना’ज क्लोसेट ने अदिति के गाउन की डिजाइनिंग एवं तैयारी में सहयोग दिया है। झांसी की जानी-मानी समाजसेविका नीति शास्त्री ने भी उन्हें शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया है। इससे पूर्व अदिति नेपाल के काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल यूथ गॉस 2025 में योग के लिए कांस्य पदक अर्जित कर चुकी हैं।

प्रेमगंज की गलियों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली अदिति भटनागर की यह यात्रा प्रतिभा, संकल्प और सामाजिक चेतना का प्रेरक उदाहरण है। अब सभी की निगाहें थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां झांसी की यह बेटी भारतीय संस्कृति और गौरव की पताका फहराने के लिए कदम बढ़ाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here