जयंती पर पत्रकारों ने गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए

0
3

झांसी मीडिया क्लब पत्रकार राहत कोष बनाए : रामकुमार साहू

झांसी। अमर शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर इलाईट चौराहा स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी पार्क में वरिष्ठ पत्रकार राम किशन अकेला की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसमें सभी पत्रकार साथियों ने अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और पत्रकारिता के माध्यम से पीड़ितों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा कर समस्याओं के समाधान करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू ने पत्रकारों के आकस्मिक राहत हेतु पत्रकार कोष मीडिया क्लब के माध्यम से बनाने की पेश कस की। इस पर झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने शीघ्र कोष स्थापना के लिए बैंक खाता खोल कर आगे की कार्यवाही के लिए वादा किया। कार्यक्रम में पत्रकार बृजेश साहू, मुकेश तिवारी, अरविंद भार्गव, दीपक चंदेल, रवि साहू, राहुल कोस्टा, राहुल उपाध्याय, मोहम्मद कलाम, प्रदीप कुमार, मोहम्मद आफरीन, नईम खान, तारीक इकबाल शिबू सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here