बबीना विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के साथ मिलन समारोह

0
14

झांसी। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ओम शांति नगर में बबीना विधानसभा के समस्त मण्डल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं मण्डल कार्यकारिणी के साथ मिलन समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह की उपस्थिति में विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा की सभी के साथ आत्मीय भेंट एवं सार्थक संवाद हुआ। उन्होंने मिठाई एवं वस्त्र भेंट कर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

विधायक ने कहा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और प्रकाश बना रहे। आप सभी को दीपावली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here