झाँसी : मंडल में संरक्षा के प्रति जागरूकता एवं उत्कृष्ट कार्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में सात रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इन कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित रेल संचालन, सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करते हुए रेल परिचालन के दौरान पाई गई अनियमितताओं के प्रति समय पर ध्यान देने तथा संरक्षा संबंधी कार्यों में योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक चयनित कर्मचारी को ₹1,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियों में अशोक कुमार मीना, उप स्टेशन प्रबंधक/बहिलपुरवा; विकास माझी, गुड्स ट्रेन मैनेजर/झाँसी; अजय वर्मा, गुड्स ट्रेन मैनेजर/बांदा; आशीष धुरैया, गुड्स ट्रेन मैनेजर/ग्वालियर; अशोक कुमार कुशवाहा, कांटेवाला/मुस्तरा का; कमलेश कुमार, मुख्य लोको निरीक्षक जूही तथा राम चंद्र चौहान, सहायक लोको पायलट/ , वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी शामिल हैं।














