कोहरे में सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल

0
5

कोहरे के दौरान संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु सिग्नल लोकेशन बुक का विमोचन

झांसी: उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में कोहरे के दौरान ट्रेनों का संरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 2 नवंबर को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों के मार्गदर्शन हेतु “सिग्नल लोकेशन बुक” का विमोचन किया गया।

कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से रेल परिचालन में विशेष सतर्कता की आवश्यकता होती है। ऐसी स्थिति में सिग्नल लोकेशन बुक लोको पायलटों को प्रत्येक स्टेशन पर सिग्नलों की स्थिति, दूरी एवं पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में सहायक होगी। इससे सिग्नलों की पहचान करने तथा निर्धारित संरक्षा नियमों का पालन करते हुए ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश कुमार शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम इंजीनिय(co) रश्मि गौतम , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) धर्मेश कुमार  सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here