झांसी। रे0सु0ब0 पोस्ट झांसी स्टेशन के उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत हमराह आरक्षी बीसी अनुरागी एवं रे0सु0ब0 डिटेक्टिव विंग झांसी के आरक्षी दीपक कुमार व अरुण सिंह राठौर के साथ स्टेशन एरिया गस्त करते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर आई गाड़ी क्रमांक 18477 उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच में पहुंचे। इस कोच में तकरीबन 25 व 30 किलो वजनी दो बोरे लावारिस हालत में दिखाई दिये। जांच करने पर उसमें तेन्दु के पत्ते मिले। आस पास देखा गया तो कोई भी उन बोरों का मालिक नहीं मिला। इस पर लावारिस बोरों को उठवा कर पोस्ट पर लाया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर वन विभाग को सूचित किया गया। जानकारी मिलने पर वन विभाग से आये प्रद्युमन सिंह भदौरिया वन दरोगा, मनोज श्रीवास, मनीषा व पूजा वन रक्षक को उक्त तेन्दु के पत्ते वाले बोरे को दिखाया गया। वन विभाग की टीम ने बोरे का अवलोकन किया व उसमें भरे पत्तों को तेंदू पत्ता करार दिया। इसके बाद उस वन उपज को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभ् ााग की टीम के सुपुर्द किया गया।