झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रेल चिकित्सालय में महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ उषा रानी कंचन द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आभा जैन, डॉ उर्वशी यादव, डॉ सुनीता तिग्गा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार आदि उपस्थित रहे। शिविर में झांसी मंडल में कार्यरत विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने शिरकत की एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा का लाभ लिया।
इसी क्रम में सीनियर इंस्टिट्यूट में महिलाओं की गोष्ठी, रंगोली व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं विजेता श्रीवास्तव, मीनू सिंह व मोनिका गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभायी। संचालन शशि व्यास व अनिता साहनी द्वारा किया गया। रंगोली प्रतियोगिता का संचालन श्रुति श्रीवास्तव व दीपा सहगल, वाद विवाद प्रतियोगिता का संचालन योगिता मजमुदार व दीक्षा गुर्जर द्वारा तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन संध्या बंसल, सोमाक्षी व ऋचा अरोरा द्वारा किया गया