रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली में खेल-कूद स्पर्धा शुरू

0
20

खिलाड़ी प्रताप सिंह, पूजा सिंह बुंदेला व अन्तिम मलिक सम्मानित

झांसी। 7 जनवरी को रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली में मुख्य कारखाना प्रबंधक शिवाजी कदम के मार्ग दर्शन में खेल-कूद स्पर्धा 2025-26 का शुभारम्भ ग्वालियर में पदस्थ डिवीजन के अधिकारियों की उपस्थित में हुआ।

स्पर्धा की शुरुआत हिमांशु शर्मा ए.सी.एम.एस. उमरे. ग्वालियर के द्वारा की गई. इसके उपरांत श्री शर्मा द्वारा जीवन में खेलों के महत्व एवं खेलों के द्वारा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बनाये रखने के साथ-साथ अपनी जीवन शैली को व्यवस्थित रखते हुये बड़ी से बड़ी बीमारी पर भी कैसे विजय प्राप्त की जा सकती है पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान वॉलीवॉल, बेडमिंटन, कैरम, शतरंज, गोला फेंक, एंव दौड जैसी प्रतियोगिताओं के साथ 14 खेलों का शुभारम्भ हुआ। बताया गया कि आगामी 15 दिनों में प्रतियोगितायें होती रहेंगी, इन प्रतियोगिताओं में लगभग 120 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया है जिसमें आउट सोर्स कर्मचारी भी शामिल हैं।

आयोजन में अनिल कुमार वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर एवं नितिन कुमार गुप्ता, उप मुख्य बिजली इंजीनियर, डी. रहालकर स.का.प्र., आर.के. हनोते ए.सी.एम.टी. एवं ग्वालियर से आये अधिकारी, रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली के अधिकारी एंव कर्मचारियों द्वारा बहुत ही उल्लास के साथ भाग लिया गया।

इस अवसर पर कारखाने में कार्यरत खिलाडी कर्मचारी प्रताप सिंह, पूजा सिंह बुंदेला एवं अन्तिम मलिक को सम्मानित किया गया। यह खेल महोत्सव कारखाने में लगभग 25 वर्षों बाद हुआ और कारखाने के उपलब्ध संसाधनों में ही तैयार किया गया। इस कार्यक्रम की तैयारी ललित जैन एस.एस.ई. जनरल एवं संचालन दिनेश चन्द्र दुबे द्वारा किया गया।

ज्ञातव्य हो कि रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली सन 1989 में निर्मित देश का एक मात्र स्प्रिंग कारखाना है जिसमें अत्याधुनिक तकनीक से रेलवे में उपयोगी सभी स्प्रिंगों का निर्माण होता है। इस कारखाने में वर्तमान में लगभग 240 कर्मचारी कार्य करते हैं इन सभी कर्मचारियों के अथक प्रयास से निर्मित स्प्रिंग देश के हर कोने में चल रही भारतीय रेल के लिये एक मिसाल कायम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here