इलाहाबाद/झांसी। ऑउटडोर मरीजों की सुविधा  हेतु रेल चिकित्सकों से वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा रेलवे की कार्य प्रणाली में सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता के सभी मानकों का पालन आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मालगाड़ियो एवं पार्सल ट्रेनो के संचालन के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी प्रयासों की समग्र समीक्षा के लिए महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे श्री राजीव चौधरी द्वारा मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारियों के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्ता की गई। समीक्षा में से प्रमुख विषय निम्नवत है:-
इसमें आइसोलेशन कोचों के रूप में रूपांतरण का कार्य पूरे जोरों से प्रगति पर है और अबतक लगभग 70 कोचों को परिवर्तित किया जा चुका है। 130 डिब्बों का रूपांतरण कार्य 10.04.2020 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
2.      उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्थित केंद्रीय चिकित्सालय में ऑउटडोर मरीजों की सुविधा हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा के तहत फोन नंबर 7518704600 पर रेलवे चिकित्सक रेल कर्मचारियो के स्वास्थय परामर्श के लिए  24X7 उपलब्ध रहेंगे। इसके पूर्व रेल प्रशासन द्वारादिनांक 30.04.2020 तक नियमित दवाओं को बाजार से खरीद की अनुमति दे दी गई थी जिसकी राशि बिल जमा करने पर प्रतिपूरित की जाएगी।   महाप्रबंध श्री राजीव चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की इस सुविधा को अन्य मंडल चिकित्सालयों तक विस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए।
3.      रेल मंत्रालय ने दिनांक 04.04.2020 को सूचित किया था कि, आयुष मंत्रालय द्वारा बनाया गया आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में छात्रों, शिक्षकों, रेल कर्मियों एवं उनके परिवार के सद्स्यों में बहुत प्रभावी होगा। यह भी सूचित किया कि, आयुष मंत्रालय ने रेल कर्मियों एवं उनके परिवारों को ध्यान में रखते हुए उनमे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक प्रोटोकॉल बनाया है।महाप्रबंधक महोदय ने सभी मंडलों और विभागों को उनके सभी कर्मियो को ये ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने को कहा। ज्ञात हो कि, अबतक लगभग 50000, लोग यह ऐप उत्तर मध्य रेलवे में डाउनलोड कर चुके है।
4.      सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए आवश्यक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए उत्तर मध्य रेलवे पर कई नवाचारों, प्रौद्योगिकी आदि का उपयोग किया जा रहा है। इस दिशा में आगरा मंडल रेलवे अस्पताल की रिसेप्शन सह पूछताछ में टॉक बैक व्यवस्था प्रदान की है। यह व्यवस्था माइक्रोफोन और स्पीकर की मदद से संचार में आसानी प्रदान करती है शीशे के पार्टीशन द्वारा फिज़िकल सेपरेशन से सामाजिक दूरी के मानको के पालन को सुनिश्चित किया जा रहा है। महाप्रबंधक  श्री राजीव चौधरी ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था अन्य रेलवे अस्पतालों में प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएगी।
5.       उत्तर रेलवे के जगाधरी कारखाने द्वारा बनाया गया कवरऑल को डीआरडीओ ग्वालियर से दिनांक 05.04.20 को मंजूरी मिल गई है। COVID-19 के उपचार में लगे चिकित्सा कर्मियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण में से एक यह कवरऑल है। इसके बाद उत्तर रेलवे द्वारा पालन की गई मानक प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए उत्तर रेलवे सहित अन्य अन्य रेलवे द्वारा इसके उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उत्तर मध्य रेलवे भी इसका उत्पादन करेगा जिसके लिए उत्तर रेलवे से निर्दिष्ट सामग्रियों की व्यवस्था की जा रही है।
6.      उत्तर  मध्य रेलवे द्वारा सेनेटाइज़र और रीयूज़ेबल फेसमास्क को आंतरिक रूप से बनाने का कार्य प्रगति पर है। साथ ही असहाय और गरीबो को भोजन/राशन भी नितमित रूप से वितरित किया जा रहा है । इसमें मंडल/कारखाना इन हाउस मास्क उत्पादन (संख्या)
इन हाउस सैनेटाइज़र उत्पादन (लीटर)
दिनांक 05.04.20 को
अबतक कुल उत्पादन
दिनांक 05.04.20 को
अबतक कुल उत्पादन
प्रयागराज
5000
47397
150
1965
झांसी
1515
6463
0
1000
आगरा
140
5764
0
1797
झांसी वैगन रिपेयर कारखाना
225
2626
0
0
कोच मिडलाइफ रिहैबिलिटेशन कारखाना झांसी
200
 
1850
0
0
कुल
7080
64100
150
4762

मंडल
दिनांक 05.04.2020 को वितरित भोजन(संख्या)
अबतक वितरित कुल भोजन (संख्या.)
प्रयागराज
 
1458
 
5097
झांसी
69
1763
आगरा
955
15359
कुल
2482
22219