झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की आन लाइन मंडल कार्यकारणी की वैठक में निर्णय के अनुसार मंडल में आन लाइन सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक सम्पन्न किया जा रहा है। इसके तहत 3 दिन में 575 स्टेशन मास्टर्स में से 129 स्टेशन मास्टर्स ने एसोसिएशन को ऑन लाइन सदस्यता शुल्क जमा कराया है, साथ ही पूरे मंडल में प्रधान मंत्री को संबोधित पोस्टकार्ड अभियान सफलता पूर्वक चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन के द्वारा मंडल रेल प्रबन्धक कार्मिक को संबोधित 5400 ग्रेड पे एम ए सी पी के लिए वित्तीय लाभ मंडल के सभी स्टेशन मास्टरों को प्रदान करने हेतु ज्ञापन उनके कार्यालय में जमा कराया गया । जिसके अंतर्गत चूंकि स्टेशन मास्टर्स का प्रारंभिक वेतनमान 4200 ग्रेड पे रेलवे बोर्ड के पत्र क्रमांक आर बी ई 26 /2020 दिनाँक 25 -02-2020 माना गया है, अतः जिन स्टेशन मास्टर्स की 10/20/30वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है उन्हें 4600/4800/5400 ग्रेड पे के वेतनमान का वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान किया जाए।
एस्मा झांसी मंडल द्वारा साप्ताहिक दो आन लाइन मीटिंग अभी तक कि गई है जिसमें मंडल अध्यक्ष राज वीर खुराना, मंडल सचिव अजय दुबे, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मीना, मंडल उपाध्यक्ष राजेश नामदेव, फिरोज खान मंडल उपाध्यक्ष, जे पी शर्मा मंडल कोषाध्यक्ष, झांसी शाखा सचिव सी एल यादव, शाखा अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, शाखा प्रभारी जगभान, शाखा सहायक सचिव अजय प्रसाद ग्वालियर शाखा सचिव एवं अध्यक्ष जी इस राठौर, पी एस धाकड़ सहित कार्यकारणी सदस्य अरविंद झा, नीतेश कुमार, आदित्य शुक्ला, जय सिंह राजावत एवं अन्य सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। मंडल सचिव अजय दुबे ने बताया कि प्रत्येक सफ्ताह यह मीटिंग ज़ूम एप्प पर आयोजित की जाती है ।जिसमेें मंडल की विभिन्न समस्याओं एवम नीतियों पर विचार विमर्श होता है।