झांसी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गठित कांग्रेश हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर गोवा से बनारस अपने घर पहुंचने के लिए पिछले 1 माह से भटक रही महिला सरोज को उसके दो बच्चों के साथ झांसी से बनारस के लिए रवाना किया।
सरोज नामक महिला पिछले 1 माह पूर्व गोवा में अपने पति की मृत्यु के बाद किसी तरह अपने मायके बनारस जाने के लिए भटकते हुए ग्वालियर पहुंची। वहां पर इसकी सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुंवर मुकुट सिंह को मिली। उन्होंने इसकी सूचना उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं कॉन्ग्रेस हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा को देते हुए बताया कि सरोज नाम की 25 वर्षीय महिला अपने बच्चों के साथ को झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच रही है उनको बस के माध्यम से बनारस पहुंचाने की व्यवस्था करें। इस सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं हेल्पलाइन समिति के सदस्य मनीराम कुशवाहा ने उक्त महिला को झांसी रेलवे स्टेशन से रिसीव कर बस द्वारा बनारस के लिए रवाना किया। इस तरह विगत 1 माह से भटक रही महिला को उसके दो बच्चों सहित अपने घर भेजने के लिए कांग्रेस हेल्पलाइन के सदस्यों ने अपने कर्तव्य का पालन किया।इस दौरान पूर्व जिला महासचिव अमीरचंद्र आर्य नीता अग्रवाल एवं अनिल कुशवाहा ने सहयोग किया।